{"_id":"6894fa61ea2b84001a021e80","slug":"rakshabandhan-from-6-am-onwards-you-can-tie-rakhi-to-your-brother-in-the-district-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149934-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : सुबह छह बजे से जिला कारागार में भाई को बांध सकेंगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : सुबह छह बजे से जिला कारागार में भाई को बांध सकेंगी राखी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर जिला कारागार में सुबह छह बजे से प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। जेल अधीक्षक ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी।
जिला कारागार में 1240 पुरुष व 42 महिलाएं बंद हैं। रक्षाबंधन होने के चलते शनिवार को आम लोगों की मिलाई बंद रहेगी लेकिन बहनों व जिनके परिवार की महिलाएं कारागार में हैं, उनकी मिलाई कराई जाएगी। सुबह छह बजे से मिलाई शुरू करा दी जाएगी। खान-पान की सामग्री के साथ ही राखी ले जाने की अनुमति रहेगी।
जेल गेट पर सारे सामान की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बताया कि कारागार परिसर में बंदियों को निश्चित स्थान पर बैठाकर रक्षासूत्र बांधने की व्यवस्था की गई है। अंदर ही पानी आदि का इंतजाम कर दिया गया है। त्योहार पर बंदी महिलाओं को सूट, काॅस्मेटिक का सामान, बच्चों को कपड़े आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।