फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rakshabandhan: 20 additional buses will run on Delhi route

रक्षाबंधन : दिल्ली रूट पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

Sun, 20 Aug 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: 20 additional buses will run on Delhi route
रोडवेज बस अड्डा, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार पर अपने घर आने-जाने वालों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। लांग रूट पर रोडवेज की अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा, साथ ही लोकल फेरे भी बढ़ाने की तैयारी है। एआरएम ने कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा लांग रूट की बसों की मारा-मारी रहती है। अधिकतर लोग दिल्ली से घर वापसी करते हैं। ऐसे में बसों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में दिल्ली रूट पर 20 बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना के चलते दिल्ली के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। डिपो के प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि बसों का संचालन 25 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। लांग रूट पर अनुबंधित बसों को भी लगाएंगे। वर्तमान में 40 बसों को चलाने की योजना है। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


लोकल मार्ग से हटाकर लांग रूट पर चलेंगी बसें
रक्षाबंधन के त्योहार पर अच्छी स्थिति वाली अनुबंधित बसों को स्थानीय मार्ग से हटाकर लांग रूट पर चलाने की तैयारी है। लंबे रूट पर अधिक राजस्व प्राप्त होने की संभावना के चलते यह कदम उठाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लोकल रूट पर यात्रियों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed