{"_id":"6952b62bcfb996519508673a","slug":"rakeshs-murder-has-cast-a-pall-of-silence-over-fatehpur-gasra-village-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161692-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राकेश की हत्या से फतेहपुर गैसरा गांव में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राकेश की हत्या से फतेहपुर गैसरा गांव में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट नौकरी कर रहे फतेहपुर गैसरा गांव के राकेश मौर्य की हत्या की सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को दिनभर गांव में शोकपूर्ण माहौल बना रहा। देर शाम राकेश का शव गांव आने पर घरवाले बिलख पड़े।
फतेहपुर बुजुर्ग के धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि कांट क्षेत्र के गांव इकनौरा निवासी शिवकुमार अपने परिवार के साथ पानीपत की जसवीर कॉलोनी में रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनके गांव के राकेश मौर्य भी पिछले करीब ढाई वर्ष से उसी काॅलोनी में किराये के मकान में रहकर फैक्टरी में नौकरी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि रविवार शाम शिवकुमार का एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राकेश ने बीच-बचाव करना चाहा। इसी दौरान धारदार हथियार लगने से घायल हुए राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर राकेश के भाई सोनपाल मौर्य अन्य परिजनों के साथ पानीपत रवाना हो गए और वहां से साेमवार को देर शाम शव लेकर गांव लौटे।
विज्ञापन
राकेश का शव गांव पहुंचने के बाद वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। राकेश की अभी शादी नहीं हुई थी और वह अपनी नौकरी से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत से भाई सोनपाल और बिहारी तथा बहन विमला समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। धर्मेंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिव कुमार की तहरीर पर पानीपत पुलिस घटना की जांच कर रही है।