फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajya Sabha member Mithilesh honored meritorious girl students

मेधावी छात्राओं को राज्यसभा सदस्य मिथिलेश ने किया सम्मानित

Mon, 27 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member Mithilesh honored meritorious girl students
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली विद्यालय की टॉप टेन श्रेणी की मेधावी छात्राओं के लिए सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने मेडल पहनाने के साथ पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाली छात्राओं में हाईस्कूल की अंबर श्रीवास्तव, उमरा नकीब, आस्था यादव, अंषिका यादव, जीनिया श्रीवास्तव, अंषिका सक्सेना, काजल पाल, तान्या, अष्का सक्सेना, अनीषा मिश्रा, फरहीन सिद्दीकी व रिषिका पांडेय और इंटरमीडिएट की छात्रा प्रतिभा सिंह, सायमा, प्रतिमा, साक्षी बाथम, पल्लवी शर्मा, अंषिका वर्मा, अंजलि प्रसाद, रमा देवी, स्नेहा, दीपाली श्रीवास्तव, मानसी मौर्या और पल्लवी श्रीवास्तव शामिल रहीं। बता दें कि विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा अंबर श्रीवास्तव ने 91.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉप-टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी मौके पर चिल्ड्रेन मिलिशिया के कैडेट्स और कलर पार्टी की गाइड को भी मेडल पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीमा गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में एसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, कॉलेज प्रंबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, विकास पांडेय, अजय वर्मा, आलोक पांडेय, कमलेश कुमार, प्रदीप शुक्ला, मंजरी यादव, नीता श्रीवास्तव, दीप शिखा, आभा श्रीवास्तव, निशि श्रीवास्तव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेष शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed