फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajveer Singh Bath joins Samajwadi Party

राजवीर सिंह बाठ ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Thu, 13 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rajveer Singh Bath joins Samajwadi Party
अखिलेश यादव से सपा की सदस्यता ग्रहण करते राजवीर सिंह बाठ - फोटो : POWAYAN
पुवायां। वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर पुवायां विधानसभा से चुनाव लड़े राजवीर सिंह बाठ ने बुधवार रात सपा का दामन थाम लिया। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने सपा में निष्ठा जताई। इसके बाद अखिलेश यादव ने राजीव बाठ को उनके समर्थकों सहित पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पुवायां के सपा विधायक मिथलेश कुमार को पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया था और सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। नवंबर 2009 में हुए उपचुनाव में राजवीर सिंह बाठ को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चौथे नंबर पर रहे थे और उनको केवल 31472 वोट ही मिल सके थे।
विज्ञापन

राजवीर इसके बाद से लगातार भाजपा में रह कर पार्टी के लिए काम कर रहे थे, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान सितंबर में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे, लेकिन किसानों और ब्राह्मणों के उत्पीड़न को देखते हुए वह पार्टी छोड़ रहे हैं। कहा कि वह अब किसानों के हित में आवाज बुलंद करेंगे। इसके बाद वह भाकियू में शामिल हो गए थे। अब बुधवार को उन्होंने तमाम समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर सपा की सदस्यता ले ली है। राजवीर सिंह बाठ ने कहा कि अब वह सपा के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed