फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajveer murder case: Two days passed, no trace of the murderer

राजवीर हत्याकांड : दो दिन बीते, हत्यारोपी का कुछ पता नहीं

Mon, 19 Feb 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rajveer murder case: Two days passed, no trace of the murderer
मृतक राजबीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/परौर। राजवीर हत्याकांड को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। हमलावरों की संख्या तक पता नहीं चली है। रविवार को एसओजी की टीम ने राजवीर की पत्नी समेत गांव के कई लोगों से पूछताछ की। मृतक के पिता मुलायम की ओर से अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बैंक में ऋण दिलाने का काम करने वाले राजवीर की शुक्रवार की रात परौर थाना क्षेत्र के गांव सत्यनगला में करीब 11 बजे मकान के दरवाजे पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूलरूप से बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी राजवीर पिछले पांच साल से अपनी पत्नी सोनी के मामा वीरपाल के गांव सत्यनगला में रह रहे थे। बताते हैं कि घटना वाले दिन वह सुबह कुंडरिया गांव के दो लोगों को लेकर वह बदायूं गए थे। दोनाें को बैंक में कोई काम था। शाम को वह लौट आए थे। पुलिस ने उन युवकों से भी पूछताछ की है। रविवार को एसओजी की टीम ने गांव में पहुंचकर एक बार फिर से पड़ताल की। गांव के कई अन्य लोगों से जानकारी ली। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
गांव में पिकेट ड्यूटी लगाई
-राजवीर की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने एसओजी समेत चार टीमों को लगाया है। टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस पिकेट लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अंतिम संस्कार में शामिल हुई पत्नी व सास
-बिसौली में रविवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के चाचा अमरपाल ने बताया कि अंतिम संस्कार में राजवीर की पत्नी व सास ही शामिल हुईं, जबकि ससुराल का अन्य कोई सदस्य नहीं आया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed