फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajshree reached Milakia village after 25 years from Mumbai in shahjahanpur

Shahjahanpur: मुंबई की सड़कों पर भटक रही राजश्री 25 साल बाद अपने गांव पहुंची, मृत मान चुके थे घरवाले

Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

श्रद्धा संस्था से जुड़े बरेली के मनोवैज्ञानिक शैलेश शर्मा ने बताया कि अगस्त 2022 में राजश्री पुलिस को भटकती हुई मिली थी। मुंबई महानगर दंडाधिकारी ने राजश्री को शासकीय महिला भिक्षेकरी गृह, चेंबूर भेज दिया। श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी और मनोचिकित्सक डॉ. भरत वाटवानी के अंडर में राजश्री का मानसिक इलाज हुआ।

विज्ञापन
Rajshree reached Milakia village after 25 years from Mumbai in shahjahanpur
परिवार के साथ राजश्री (नीले दुपट्टे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग 25 सालों से मुंबई की सड़कों पर भटक रही राजश्री को आखिरकार अपना घर मिल गया। मंदबुद्धि राजश्री मिर्जापुर के गांव मिलकिया से अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। उसकी मानसिक स्थिति ठीक होने पर श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के सदस्यों ने उसके परिजनों की तलाश कर उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


श्रद्धा संस्था से जुड़े बरेली के मनोवैज्ञानिक शैलेश शर्मा ने बताया कि अगस्त 2022 में राजश्री पुलिस को भटकती हुई मिली थी। मुंबई महानगर दंडाधिकारी ने राजश्री को शासकीय महिला भिक्षेकरी गृह, चेंबूर भेज दिया। श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी और मनोचिकित्सक डॉ. भरत वाटवानी के अंडर में राजश्री का मानसिक इलाज हुआ। सोशल वर्कर रीना ने राजश्री की काउंसलिंग की। ठीक होने पर राजश्री ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसे यह भी नहीं याद था कि वह मुंबई कैसे पहुंची। फाउंडेशन की टीम की रीना और अंजनी राजश्री को लेकर लखनऊ पहुंचे। उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाने लगीं। राजश्री को सिर्फ जलालाबाद और फर्रुखाबाद याद था।

विज्ञापन

राजश्री के परिजनों को पीलीभीत, फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर में खोजा गया। काफी मशक्कत के बाद मिलकिया गांव में उनका परिवार मिल गया। परिवार समेत पूरे गांव के लोग राजश्री को देखकर अचंभित रह गए। भाई राजेंद्र ने बताया कि उसे बहुत तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। वह तो उसे मृत मान चुके थे। यकीन नहीं हो रहा कि उसकी बहन जिंदा है। राजश्री के माता-पिता गुजर चुके हैं। एक भाई की भी मौत हो चुकी है। राजश्री अब अपने भाई राजेंद्र के साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed