फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rajkumar bocome block pramukh

27 मतों की बढ़त लेकर राजकुमार बने ब्लॉक प्रमुख

Thu, 20 Feb 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
rajkumar bocome block pramukh
शाहजहांपुर/जैतीपुर। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ईश्वरवती के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद बुधवार को जैतीपुर ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में 11 से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में 27 मतों से मरेना के बीडीसी सदस्य एवं भाजपा नेता राजकुमार सिंह चुनाव जीत गए। जिला मुख्यालय पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

अविश्वास लाने मेें बीडीसी सदस्य राजकुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। 69 सदस्यीय क्षेत्र पंचायत समिति के 67 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना मेें राजकुमार सिंह के पक्ष में 44 मत पड़े, जबकि सपा समर्थक करुणेश यादव को सिर्फ 17 वोट मिले। छह मत निरस्त हो गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सौरभ गंगवार, एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम और सीओ मंगल सिंह रावत फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। भाजपा कार्यकताओं का हुजूम पहले से ब्लॉक गेट के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन

जैसे ही राजकुमार सिंह ने अंदर से विजय का संकेत दिया, उनके समर्थकों ने विधायक वीर विक्रम सिंह और उनके पिता पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि सत्ता की धमक के बल पर चुनाव जीता गया है और समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थकों मेें हुई नोकझोंक
मतदान के दौरान राजकुमार सिंह के समर्थक जगवीर सिंह चौहान ने वोटरों को ब्लॉक परिसर के अंदर भेजना शुरू किया। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र पाल सिंह यादव ने उन्हें टोक दिया। इसे लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात ज्यादा बढ़ती, इससे पहले सीओ ने आकर दोनों को समर्थकों समेत वहां से हटने को कहा। इस बीच भाजपा विधायक के चचेरे भाई सूर्यप्रताप सिंह उर्फ सौरभ अपनी मां पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयलक्ष्मी के साथ उनका वोट डलवाने पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात स्थानीय थाने के एक दरोगा ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर सौरभ की दरोगा से झड़प हो गई, लेकिन पुलिस ने केवल उनकी मां को वोट डालने के लिए अंदर जाने की इजाजत दी। बाद में सूर्य प्रताप को भी पुलिस ने बीडीसी सदस्य के नाते वोट डालने के लिए अंदर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed