{"_id":"633c901d83309e0b2149284c","slug":"rajan-had-brought-cartridges-with-the-intention-of-killing-shahjahanpur-news-bly499793285","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के इरादे से कारतूस लेकर आया था राजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के इरादे से कारतूस लेकर आया था राजन
सार
बाइक लेने को जिद पर अड़े राजन की आंखों में खून सवार था।इसलिए उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते रायफल को छिपाकर रख दिया था।बहनोई पर साजिश में शामिल होने का आरोपपिता की मौत के बाद मुनेंद्र ने अपने बहनोई पर बेटे को बरगलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। बाइक लेने को जिद पर अड़े राजन की आंखों में खून सवार था। उसका गुस्सा भांपकर पिता मुनेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रायफल छुपाकर रख दी थी पर राजन हत्या के इरादे से कारतूस ले आया और दादा की जान ले ली।
मिश्रीपुर बुजुर्ग के रामसरन के पास साढ़े चार एकड़ जमीन थी। वह खुद खेती करते थे। बेटे मुनेंद्र भी हाथ बंटाते थे। मुनेंद्र का मानना है कि हत्या पूरे प्लान के साथ उनके करीबी रिश्तेदारों ने बेटे के जरिये कराई है। मुनेंद्र के परिवार में पत्नी गीता, बेटा राजन (20) बेटी राखी (22), और सात वर्षीय रिशू है। चार महीने पहले गीता अपने बच्चों को लेकर मुनेंद्र के बहनोई शंकर के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर स्थित घर चली गई। मुनेंद्र के मुताबिक उसने बहनोई के घर जाने की बात तक नहीं बताई। कई बार वापस बुलाने का प्रयास किया। बेटे राजन की हरकतें भी ठीक नहीं थीं। इसलिए उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते रायफल को छिपाकर रख दिया था। कारतूस भी इर्द-गिर्द नहीं रखे थे। सोमवार रात राजन आया। उसने रामसरन से रुपये मांगे। रामसरन ने समझाया कि कुछ लोगों पर रुपये उधार हैं। मिलेंगे तो वह रुपये दे देगा लेकिन राजन का गुस्सा शांत न हुआ। उसने रायफल को बक्से के पीछे से निकाल लिया। कारतूस साथ लेकर आया था। उसने कारतूस जेब से निकालकर हत्या कर दी।
बहनोई पर साजिश में शामिल होने का आरोप
पिता की मौत के बाद मुनेंद्र ने अपने बहनोई पर बेटे को बरगलाने का आरोप लगाया है। मुनेंद्र ने बताया कि चार महीने से पूरा परिवार बहनोई के घर रह रहा है। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद भी बरेली से कोई शिरकत करने नहीं आया।
विज्ञापन
मुनेंद्र की तहरीर पर राजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात