फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raising awareness of wildlife conservation stressed

वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल

Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Raising awareness of wildlife conservation stressed
वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
जीएफ कालेज के जंतु विज्ञान विभाग में डॉ. सालिम अली खां जूलॉजिकल सोसाइटी की ओर से वन्य जीव सप्ताह-2016 के तहत विभिन्न कार्यक्रमोें की मंगलवार से शुरुआत कर दी गई। पहले दिन आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने वन्य जीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जन सामान्य में इस मुद्दे पर जागरूकता लाए जाने पर बल दिया। 
इस अवसर पर कानपुर से आए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक वीपी सिंह ने कहा कि मानव ने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए वन्य जीवों के क्षेत्र को फसलों से घोर लिया। इसी वजह से बाघ, तेंदुआ, जंगली सुअर आदि जंतुओं और मनुष्यों के बीच टकराव बढ़ रहा है। कुछ दशक पहले तक नैनीताल के जिम कार्बेट पार्क से लेकर दुधवा नेशनल पार्क तक बाघों के लिए सुरक्षित आवास था, लेकिन उसे मानवीय गतिविधियों ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। 
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वीपी सिंह ने कहा कि बाघों का आवास पुर्नस्थापित करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने तराई आर्क योजना शुरू की है, लेकिन उसकी सफलता मानव समाज में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता पर निर्भर करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जमील अहमद ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण में छात्र-छात्राएं सकारात्मक भूमिका निभाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने वन्य जीव सप्ताह पर कार्यक्रमों की श्रंखला का शुभारंभ करके जागरूकता गोष्ठी को गति दी। इस अवसर पर डॉ. फरोग खुमार, डॉ. अरीब अंजुम रहमान, डॉ. अरशद अली, डॉ. मो. शोएब, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेश कुमार, शबीना परवीन, डॉ. स्वप्निल यादव, डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. अबुल हसनात आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed