फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised awareness for voting, took out rally

Shahjahanpur News: मतदान के लिए किया जागरूक, निकाली रैली

Fri, 26 Jan 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness for voting, took out rally
मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम व एसपी। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम उमेश प्रताप सिंह खिरनीबाग रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बैनर, रंगोली आदि की माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने खिरनीबाग रामलीला मैदान से ईवीएम एवं वीवीपैट की जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्कूली बच्चों की रैली को अटल बिहारी प्रेक्षागृह के लिए रवाना किया गया। प्रेक्षागृह में सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। डीएम ने मतदाता शपथ दिलाते हुए 14वें मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम पर प्रकाश डाला। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, डीआईओएस हरिवंश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा गया
कांट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमो नव मतदाता सम्मेलन लाइव कार्यक्रम ब्लॉक सभागार में देखा गया। संयोजक युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष राजदीप शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, मुख्य अतिथि अरविंद सिंह, अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, विमल वाजपेयी, शिवप्रताप सिंह, मनोज मिश्र, विजय चौहान, अनुज ठाकुर, राजदीप शर्मा, पंकज आनंद, ब्रजमोहन सिंह, उज्ज्वल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
रैली निकालकर किया गया जागरूक
तिलहर। आरबीएम इंटर कॉलेज से छात्रों ने नव मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर जन जागरण किया। इस दौरान एसडीएम अंजलि गंगवार ने कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाते हुए वोट डालने की अपील की। निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को एसडीएम ने स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जागरूकता रैली आरबीएम इंटर कॉलेज से एसडीएम अंजलि गंगवार और तहसीलदार जयप्रकाश यादव की देखरेख में प्रारंभ हुई। निर्वाचन कार्यो में विशिष्ट सहयोग करने वाले राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शिपथ बानो को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्लॉक सभागार में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि नए मतदाताओं पर ही देश का भविष्य आधारित है। जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव चैनू, कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता, नगर मंत्री मोहित गुप्ता, दोदराम कुशवाहा, मिथिलेश्वर सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, मोहित गुप्ता, अभिषेक शर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम व एसपी। स्रोत: प्रशासन

मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम व एसपी। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed