फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised awareness by taking out cleanliness rally

Shahjahanpur News: स्वच्छता रैली निकालकर किया जागरूक

Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness by taking out cleanliness rally
शाहजहांपुर में स्वच्छता रैली में शामिल ​शिक्षक, स्काउट-गाइड व अन्य
शाहजहांपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन हुआ। नेतृत्व टीम की कप्तान महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने किया। रैली में महानगरवासियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अपराइजर्स के बैनर तले आयोजित रैली से पहले महापौर और नगर आयुक्त ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली शहीद राम प्रसाद बिस्मिल पार्क से शुरू होकर सदर चौराहा, नगर निगम टाउन हॉल, कवि तिराहा, रोडवेज, महिला थाना होते हुए अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर पहुंची, जहां उनकी चादरपोशी की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुमुक्षु आश्रम से गर्रा पुल स्थित गांधी पार्क तक इंडियन स्वच्छता रैली निकाली गई। नेतृत्व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान महानगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उनसे कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, कचरे को एक उचित स्थान पर डालने, वातावरण को शुद्ध रखने एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करके कपड़े के बने थैले का उपयोग करने की अपील की गई। रैली में प्रमुख रूप से अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, स्वच्छता प्रभारी कवि डॉ. इंदु अजनबी, समाजसेवी व कांग्रेसी नेता शहीद अशफाक उल्ला खां, दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापौर ने संग्रहित की मिट्टी और अक्षत
शाहजहांपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महापौर अर्चना वर्मा ने पक्का तालाब बाडूजई प्रथम में घर-घर जाकर अमृत कलश में मुट्ठी भर मिट्टी व अक्षत संग्रहित किया गया। इस दौरान परिवारों का अभिनंदन कर देश के प्रति योगदान के लिए आभार जताया। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। संवाद

शाहजहांपुर में स्वच्छता रैली में शामिल शिक्षक, स्काउट-गाइड व अन्य

शाहजहांपुर में स्वच्छता रैली में शामिल शिक्षक, स्काउट-गाइड व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed