फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain halts Hume pipe laying work; route diversion did not take place on Monday.

Shahjahanpur News: बारिश ने रोका ह्यूम पाइप डालने का काम, सोमवार को नहीं हुआ रूट डायवर्जन

Tue, 08 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rain halts Hume pipe laying work; route diversion did not take place on Monday.
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से महिला थाना तिराहा से पुलिस लाइन मोड़ तक ह्यूम पाइप डालने के लिए प्रस्तावित खोदाई का काम सोमवार को शुरू नहीं हो सका। रविवार रात हुई तेज बारिश के कारण कार्य शुरू करने की तैयारी प्रभावित रही। इसके चलते यातायात व्यवस्था सामान्य रही और लोगों की आवाजाही के साथ रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित स्थानों से होता रहा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि खोदाई का कार्य शुरू होते ही रोडवेज बसों के संचालन स्थल में बदलाव कर दिया जाएगा। पुवायां मार्ग की बसों का संचालन रोडवेज वर्कशॉप से किया जाएगा। वहीं फर्रुखाबाद, सीतापुर समेत अन्य मार्गों की बसें सेटेलाइट और हथौड़ा बस अड्डे से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

--
बारिश के कारण कार्य शुरू होने में विलंब हो रहा है। मंगलवार से कार्य के शुरू होने की संभावना है। निगम की ओर से कार्य के लिए सारी तैयारियां पूरी हैं।
-आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता
--
रूट डायवर्जन की कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। ड्यूटी भी लगा दी गई है। जब से खोदाई का कार्य शुरू होगा। रूट डायवर्जन को लागू कर दिया जाएगा।
-रणवीर सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed