फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rain effects wheat and potato crop

बारिश के साथ हवाओं ने गेहूं की फसल गिराई, आलू भी चौपट

Mon, 12 Feb 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
rain effects wheat and potato crop
झमाझम बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने गेहूं और आलू की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की फसल गिर गई हैं, वहीं आलू की फसल की खुदाई रुक गई है। इसके साथ ही शहर सहित पूरे जिले में रिमझिम बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। बारिश के कारण हवाएं सर्द हो जाने के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

रविवार शाम से ही मौसम खराब होने के बाद सोमवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलने लगीं, इससे गेहूं की फसल खेतों में पसर गई। साथ ही खेतों में तैयार आलू की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई। इससे किसान परेशान हो उठे हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल गिर जाने से इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा है। आलू, गेहूं के अलावा सरसों, मसूर, मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं को ही हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के कारण हवाएं सर्द हो जाने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा रहा और दुकानदार खाली बैठे रहे। शाम को बारिश बंद होने के बाद बाजार में चहल पहल बढ़ी। इधर,पुवायां, बंडा, खुटार, मिर्जापुर, कलान, तिलहर, कटरा, खुदागंज, निगोही में भी बारिश के साथ चली हवा से फसलों में नुकसान की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुदरत की मार से किसान दुखी
मिर्जापुर। बारिश रबी की फसलों पर कहर बनकर टूटी है। किसानों ने सर्दी के मौसम मे रात दिन खेतों में रहकर पालतू और आवारा पशुओं से रखवाली करके फसलें बचा लीं। किंतु तेज हवा और बारिश से फसलों को नहीं बचाया जा सका है। गेहूं, सरसों, आलू आदि की फसलों को बे मौसम बारिश और तेज हवाओं से भारी नुकसान हुआ है। कुदरत की इस मार से दुखी किसान रामनिवास, नूरमोहम्मद, रामखिलावन, प्रेमशंकर आदि परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed