फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain brought relief from humidity, drizzle expected again

Shahjahanpur News: बारिश होने से उमस से मिली राहत, बूंदाबांदी के फिर आसार

Tue, 16 Sep 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from humidity, drizzle expected again
सोमवार को शहर में हुई तेज बारिश में भीगते जाते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहे लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में करीब तीन बजे अचानक काले बादल घुमड़ आए सामान्य से तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह मुताबिक वायुदाब 17 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 95 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई। बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

थोड़ी देर की बारिश में हुआ जलभराव

बारिश भले ही थोड़ी देर हुई लेकिन काफी तेज हुई। इससे मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर की बारिश में ही जलभराव होने से नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।

सोमवार को शहर में हुई तेज बारिश में भीगते जाते बच्चे। संवाद

सोमवार को शहर में हुई तेज बारिश में भीगते जाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed