{"_id":"66c11d1ecdf0c1e83d0bf644","slug":"rain-blocked-the-way-for-development-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-124939-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश ने रोका विकास का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश ने रोका विकास का रास्ता
Sun, 18 Aug 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज का काम पिछले तीन महीने से ठप है। ओवरब्रिज की साइड लेन न बनने से बरसात में जलभराव और कीचड़ से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रतिदिन रहता है।
लगभग एक वर्ष पहले से तिलहर-निगोही मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने का कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर रस्तोगी धर्मशाला के समीप से गांव डभौरा से होकर निगोही मार्ग को जोड़ने वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के दोनों साइड में लगभग 200 व्यापारियों की दुकानें हैं। निर्माण शुरू होने के बाद से व्यापारियों का व्यापार वैसे ही चौपट हो गया है। तीन माह से निर्माण बंद होने और तमाम सामग्री सड़क के इधर-उधर पड़े होने से लोगों को निकालने में परेशानी हो रही है।
बरसात शुरू हो जाने से लोगों की मुसीबत और भी अधिक बढ़ गई है। हालत यह है कि साइड लेन न बने होने से ओवरब्रिज के दोनों ओर जलभराव और कीचड़ है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के कारण इस मार्ग पर आवागमन बढ़ाने की संभावना है। ऐसे में और दिक्कतें होंगीं।
विज्ञापन
किराना व्यापारी प्रदीप कुमार और चंद्रपाल ने बताया कि इस ओवरब्रिज निर्माण के शुरू होने से उनका कारोबार एक चौथाई रह गया है। सड़क पर तमाम सामान बिखरा पड़ा है। कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। सड़क पर दलदल और कीचड़ होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे व्यापार चौपट हो गया है। मिठाई विक्रेता सुनील राठौर ने बताया कि धूल-मिट्टी के कारण मिठाई को ढककर रखना पड़ता है। साइड लेन न बनने से निकलने की दिक्कत हो रही है। रहमान मेडिकल स्टोर के स्वामी डॉ. इनामुर्हमान ने बताया कि यहां पर सभी व्यापारी बहुत परेशान हैं। ठेकेदारों से कई बार व्यापारी साइड लेन बनाने के लिए आग्रह कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। रोज लोग सड़क में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
--
सेतु निगम का काम पूरा, रेलवे का बाकी
ओवरब्रिज को जून 2025 तक पूरा कराया जाना है। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, उनका कार्य पूरा हो गया है। अब रेलवे को काम करना है। रेलवे की ओर से गर्डर रखे जाने हैं। माना जा रहा है कि बरसात के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
-- -
ओवरब्रिज की साइड लगभग पूरी है। रेलवे को ब्रिज बनाना है। इसको लेकर रेलवे के अधिकारी दो अगस्त को लेआउट का काम पूरा कर चुके हैं। अब रेलवे की ओर से पिलर बनाकर गर्डर रखे जाएंगे। साइड लेन को ठीक करने के लिए कर्मचारियों से कहा गया है। शीघ्र ही साइड लेन ठीक कर दी जाएगी।
बृजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, राज्य सेतु निगम लिमिटेड
-- --
तिलहर में ओवरब्रिज बनाने के लिए विभाग की ओर से लेआउट पास हो गया है। बारिश की वजह से काम धीमा हो गया था। काम फिर से शुरू कराया जा रहा है। तय समय में निर्माण पूरा हो जाएगा।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, रेलवे मुरादाबाद मंडल