फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railways alert

यात्रियों की संख्या बढ़े तो बढ़ाई जाएगी ट्रेंने : एडीआरएम

Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
railways alert
यशाहजहांपुर। स्टेशन व यार्ड के ऑडिट के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद का कार्यक्रम तय है। इसके तहत एडीआरएम मानसिंह मीणा 10 अक्तूबर को रोजा जंक्शन का ऑडिट करने आएंगे। इसके लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक मानसिंह मीणा ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि काफी समय से रेलवे स्टेशनों का दौरा नहीं किया गया है। वर्तमान समय में कोविड-19 के चलते यात्री ट्रेनों का संचालन भी बंद है। लोगों की सहूलियत के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिनमें यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रहती है। हालांकि इन स्पेशल ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा करने करने की अनुमति है जिन्होंने पहले से रिजर्वेशन करा रखा है और उनका टिकट कंफर्म है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुछ और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में यात्रियों की संख्या काफी कम होने से परिचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। बताया कि शाहजहांपुर से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़े तो इस रूट पर और गाड़ियां बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को अपने निरीक्षण को लेकर एडीआरएम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन ओर यार्डों का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वह 29 सितंबर को आडिट के लिए निकलेंगे, जिसकी शुरूआत देहरादून से होगी। 10 अक्तूबर को उनका रोजा में निरीक्षण रहेगा। इस दौरान वह स्टेशन यार्ड का ऑडिट करेंगे। इसके साथ ही वर्क साइट्स, रनिंग रूम का निरीक्षण/ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा पूजा से पहले चल सकती हैं त्रिवेणी व काठगोदाम एक्सप्रेस
बंगाल में दुर्गा पूजा का काफी महत्व है। 17 अक्तूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती है, जिसमें त्रिवेणी, काठगोदाम, काशी विश्वनाथ व सियालदाह एक्सप्रेस शामिल है। इनके चलने से लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed