{"_id":"6bcb8cfe0929f9f04d0b9155a1a7e1ac","slug":"railway-workers-protesting-against-the-building-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने निर्माण निरीक्षक के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने निर्माण निरीक्षक के खिलाफ की नारेबाजी
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे आवासों की मरम्मत और रेल कॉलोनियों की अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मियों ने मंगलवार को स्टेशन के रेल पथ निरीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माण निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की और आवास संबंधी सभी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय किया।
प्रदर्शन के लिए रेल कर्मचारी नरमू के मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय में इकट्ठा हुए। वहां से सुबह आठ बजे रेल पथ निरीक्षक कार्यालय के सामने पहुंचे और निर्माण निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस मौके पर नरमू के शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी ने रेल कालोनियों के आवासों की जर्जर दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि गत तीन वर्ष से रेल आवासों की पुताई भी नहीं की गई। इस संबंध में बार-बार शिकायतें करने पर भी रेल अधिकारी खामोश हैं।
शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि ज्ञापन दिए जाने पर भी निर्माण निरीक्षक के स्तर से सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, लेकिन रेलवे ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कई गैर जरूरी कामों पर अनाप-शनाप तरीके से धनराशि खर्च की जा रही है। सहायक सचिव नूर मोहम्मद ने रेल आवासीय समिति से आग्रह किया कि यूनियन के पदाधिकारियों को साथ लेकर कालोनियों का निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
नरमू के सहायक सचिव सुनील तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान रेल कालोनियों में पानी के अभाव का मुद्दा उठाते हुए वहां नए हैंडपंप लगाए जाने की मांग की। सहायक सचिव राकेश मिश्रा ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने पर जोर दिया। प्रदर्शन में फरीद खां, चंदा बाबू, श्यामा प्रसाद, सोमवीर, कौशल कुमार, नारायण सिंह, एके गौतम, श्यामा चरण, अनिल कुमार, सलीम शहजादा, आनंद कुमार, शौकीन खां, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।