{"_id":"60f082ff8ebc3eb2ca06e327","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly4532522137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला ब्लॉक, अब 23 से शुरू होगा इंटरलॉकिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला ब्लॉक, अब 23 से शुरू होगा इंटरलॉकिंग का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। इज्जतनगर रेल मंडल की शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन को जोड़ने और इंटरलॉकिंग का काम बृहस्पतिवार को ब्लॉक न मिलने के कारण शुरू नहीं हो सका। अब 23 जुलाई को ब्लॉक मिलने की उम्मीद है। तब यह काम कराया जाएगा।
शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार से ब्लॉक लिए जाने की तैयारी थी, लेकिन कुछ वजहों से ब्लॉक नहीं मिला। इसकी वजह से इंटरलॉकिंग का काम शुरू नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई से ब्लॉक मिलने की संभावना है, उसी दिन से कनेक्टिंग व इंटरलॉकिंग का काम प्रारंभ होगा। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। फिर सीआरएस का निरीक्षण होने के बाद ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अगले महीने ट्रेनें चलने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि इज्जतनगर रेल मंडल के शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर आमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। शहबाजनगर से पीलीभीत तक सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है। शहबाजनगर और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक को जोड़ने का काम चल रहा है तो शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बनकर तैयार हो चुका है। सिग्नल लगाए जाने, वेल्डिंग के अलावा टर्न ऑफ लिंकिंग आदि का काम चल रहा था। अब नॉन-इंटरलॉकिंग और कनेक्टिंग का काम होगा। इसके बाद सीआरएस निरीक्षण होगा। फिर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। संवाद