{"_id":"5eb82ab08ebc3e9082568214","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly4054194106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान..! रेलवे ट्रैक पर गए तो जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान..! रेलवे ट्रैक पर गए तो जाना पड़ सकता है जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। औरंगाबाद जिले में रेलवे ट्रैक पर मजदूरों की मौत होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने सतर्कता बढ़ा दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने गैंगमैन और ट्रैकमैनों को निर्देश दिए हैं कि रेलवे ट्रैक पर दिखने वालों की तुरंत सूचना दें, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके। रेलवे लाइन पर चलना और पार करना दोनों ही कानूनी अपराध है, ऐसा करने पर जेल भी जाना पड़ सकता है।
महाराष्ट्र प्रांत के औरंगाबाद जिले में रेलवे पटरी पर सो रहे 16 मजदूरों की कटकर मौत हो गई थी। इसके बाद भी लोगों का रेलवे ट्रैक से गुजरना और लाइन को पार करना बंद नहीं हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसडी मीणा ने बताया कि ऐसे लोगों पर खास ध्यान रखने को कहा गया है जो लोग दूर से पटरी पर पैदल निकल पड़ते हैं। इस तरह का हादसा अनधिकृत प्रवेश करने वालों के साथ भी हो सकता है। रेलवे ट्रैक पार करना और पटरी पर चलना दोनों ही गैर कानूनी है। इस पर धारा 147 के तहत कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि गैंगमैन और ट्रैकमैन रोजाना पटरी चेक करते हैं, उनसे कहा गया है कि रेलवे लाइन पर चलने वालों का ध्यान रखें, अगर कोई ऐसा कर रहा है तो तुरंत सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही आरपीएफ के जवानों को भी पेट्रोलिंग के लिए लगाया है जो रेल पटरियों से निकलने वालों पर नजर रखे हुए हैं।
सहायक लोको पायलट बजाएंगे हार्न, मुख्य लोको पायलट करेंगे निगरानी
औरंगाबाद के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर 16 प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद रोजा के लोको पायलट व सहायकों को आदेश दिया गया है कि जहां कहीं भी रेलवे ट्रैक के किनारे मजदूर जाते दिखाई दें, आपसी भागीदारी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दें ताकि रेल हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
मुख्य लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा ने बताया कि रोजा में मेल एक्सप्रेस सुपर फास्ट के 23 और पैसेंजर ट्रेन के 17 चालक हैं। इसके अलावा मालगाड़ी के 157 चालक हैं। वर्तमान समय में मेल एक्सप्रेस सुपरफास्ट और पैसेंजर गाड़ियां रद्द होने के कारण सभी चालक मालगाड़ियों का संचालन कर रहे हैं, इन सभी चालकों को मंडल रेल प्रबंधक की ओर से आदेश दिया गया है, रेलवे ट्रैक के किनारे कहीं भी प्रवासी मजदूर दिखाई दें तो कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को तत्काल सूचना दें। उन्होंने बताया कि सहायक लोको पायलट हार्न बजाएंगे और मुख्य लोको पायलट रेलवे ट्रैक की निगरानी करेंगे।