{"_id":"5db9e4128ebc3e93b24e5658","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly382153517","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रेनों के संचालन को जीपीएस सिस्टम लगना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रेनों के संचालन को जीपीएस सिस्टम लगना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा/शाहजहांपुर। कोहरे में ट्रेनों के संचालन के लिए जीपीएस सिस्टम लगने शुरू हो गए हैं। रोजा में 145 जीपीएस ट्रेनों में लगाए जाएंगे। जोकि ट्रेन संचालन के समय लोको पायलट को सारी जानकारी देगा।
रेलवे द्वारा कोहरे से निपटने के लिए जीपीएस बेस प्रणाली इस्तेमाल की जा रही है। इस डिवाइस में रेलवे सेक्शन की हर छोटी जानकारी मौजूद होती है। ट्रेन संचालन के समय यह डिवाइस लोको पायलट को सारी जानकारी देती है। जिसे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम कहा जा है। इस डिवाइस को इंजन में लगाया जाता है। जिससे लोको पायलट को तीन किमी पहले ही चला जाएगा कि आगे कौन का स्टेशन व क्रॉसिंग है, जिससे ट्रेन की स्पीड को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही सिग्नल के ग्रीन और रेड होने की जानकारी भी मिल जाती है। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह के मुताबिक 145 जीपीएस लगाए जाएंगे। जिसमें से सात को रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है, जो ठीक होकर आने पर ट्रेनों में लगेगें। जिससे लोको पायलटों का ट्रेनों के संचालन के समय किसी कोहरे की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि अभी तक जीपीएस को लगाने का काम 15 नवंबर से शुरू होता था, लेकिन इस बार कोहरा जल्दी पड़ना शुरू हो गया है। जिसको देखते हुए जीपीएस लगवाए जा रहे हैं।