{"_id":"5e91e06e8ebc3e77b5393c8d","slug":"railway-lockdown-shahjahanpur-news-bly402386467","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर बनवाए गए गोल घेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर बनवाए गए गोल घेरे
विज्ञापन
रेलवे टिकट घर के बाहर में बने गोले । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के चलते यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन की समाप्ति की संभावना को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके लिए आदेश जारी कर स्टेशन पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन पर रेल प्रशासन ने अमल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी स्टेशन पर घेरे बनाने का काम हुआ।
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोल घेरे बनाने का काम जारी है। बुकिंग काउंटर पर प्रत्येक मीटर पर पेंट से गोल घेरे बनाए गए हैं। इसी तरह से आरक्षण काउंटर पर प्रत्येक मीटर पर गोले बने हैं। एटीएम काउंटर, पूछताछ काउंटर, मेन गेट, सभी वेंडिंग स्टाल और वेटिंग रूम में प्रत्येक सीट पर सिर्फ दो व्यक्तियों के बैठने के लिए गोले बनाए गए हैं। इस दौरान पास-पास रखी सीटों को दूर करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक ट्रेनों के संचालन का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। मगर आदेशों के अनुरूप तैयारियां की जा रही है ताकि ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके।