{"_id":"631f81335d7f926ece3c7dc1","slug":"railing-of-newly-constructed-water-tank-broken-near-garra-river-shahjahanpur-news-bly497394858","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा नदी के पास नवनिर्मित पानी की टंकी की रेलिंग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा नदी के पास नवनिर्मित पानी की टंकी की रेलिंग टूटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छह महीने पहले गर्रा फाटक के पास बनकर तैयार होने वाली पानी की टंकी की रेलिंग टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि पानी की टंकी बनाने में भ्रष्टाचार किया गया है।
अमृत कार्यक्रम शाहजहांपुर पुनर्गठन पेयजल योजना फेज टू के तहत जोन-ए गर्रा फाटक पर 1750 किलोलीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया था। इस टंकी से क्षेत्र के हजारों घरों में पानी की सप्लाई होगी। टंकी का निर्माण हुए अभी छह महीने ही बीते हैँ। सोमवार को इसकी रेलिंग टूटकर गिर गई। रेलिंग टूटने की वजह से कोई हादसा तो नहीं हुआ। इसके निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की पोल जरूर खुल गई। लोगों का आरोप है कि गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग करने की वजह से रेलिंग टूटी है। इसकी वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
वहीं जल निगम के एक्सईएन सुनील यादव ने पानी की टंकी रेलिंग टूटने की जानकारी होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी टंकी को शुरू नहीं किया गया है। उसकी टेस्टिंग होनी है। कोई कमी होगी तो उसको ठीक किया जाएगा।