{"_id":"b46cc19a9af8750787a6af0258416536","slug":"rail-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में रेलवे कर्मी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में रेलवे कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ जा रहे रेलवे कर्मचारी 57 वर्षीय बाबूलाल की सोमवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के थाना लालगंज हजारा क्षेत्र के गांव सराय राजौ निवासी बाबूलाल दिल्ली रेलवे में पार्सल कर्मचारी थे। सोमवार को वह प्रतापनगर आने के लिए पत्नी के साथ पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हुए। बरेली और शाहजहांपुर के बीच अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। रात करीब तीन बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें ट्रेन से उतारा और जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक का बेटा कमलेश परिवार वालों के साथ यहां पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन