फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raids conducted in search of those accused of murder in the dispute of planting trees on the ridge

Shahjahanpur News: मेड़ पर पेड़ लगाने के विवाद में हत्या के आरोपियों की तलाश में दी दबिश

Mon, 29 Jul 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted in search of those accused of murder in the dispute of planting trees on the ridge
धर्म सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। गांव फीलनगर में खेत की मेड़ पर पौधे लगाने के विवाद में धर्म सिंह (45) की पीटकर हत्या करने के मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया। हत्यारोपियों की तलाश में गठित टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन


शनिवार को धर्म सिंह को लाठी-डंडों से पिटाई लगाने के साथ उन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक के चाचा विश्वनाथ सिंह ने थाने में बताया कि वह अपने भतीजे के साथ खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रहे थे, तब आरोपियों ने ऐतराज जताया था। कुछ देर के बाद जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव के बालकराम, उसके बेटे मोहित, शिवम, पुत्री कीर्ति, नेहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। हालांकि, अभी कोई हत्थे नहीं चढ़ा है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed