फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raid on kite shops and warehouses, 10 bundles of thread seized

Shahjahanpur News: पतंगों की दुकानों व गोदामों पर छापा, कब्जे में लिए मांझे के 10 बंडल

Sun, 26 Oct 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Raid on kite shops and warehouses, 10 bundles of thread seized
मांझे को लेकर गोदाम पर जांच करती रोजा पुलिस। स्रोत: पुलिस  
रोजा/शाहजहांपुर। लखनऊ मार्ग पर कांट के नगला जाजू के रवि शर्मा की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत होने के बाद रविवार को भी पतंगों की दुकानों पर ताला लटका रहा। रोजा पुलिस ने रविवार को कई दुकानों व गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न प्रकार के मांझे के करीब दस बंडल बरामद किए। इनकी पुलिस जांच कराएगी।
विज्ञापन

भाई दूज के मौके पर गर्दन में मांझा फंसने से ससुराल जा रहे कांट के नगला जाजू निवासी रवि शर्मा की मौत हो गई थी। मृतक के पिता बटेश्वर दयाल ने मामले में रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पतंगों की दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में रविवार को भी अधिकतर दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

चीनी मांझा रखने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस ने मुखबिर भी सक्रिय कर दिए हैं। रोजा में पुलिस की चार टीमों ने कई पतंगों की दुकानों व गोदामों पर छापा मारा। पुलिस ने संदिग्ध मांझे के दस बंडलों को कब्जे में लिया है। रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कब्जे में लिए गए मांझे की जांच कराई जाएगी। स्थिति स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
काफी संख्या में हैं पतंगों और मांझे की दुकानें
जिले में पतंगों की काफी दुकानें हैं। शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर पतंगे और मांझा बिकता है। भाई दूज के बाद हुई घटना के बाद से पतंग विक्रेता दुकानें नहीं खोल रहे हैं। पुलिस दुकानों पर निगरानी बनाए हुए हैं। गुप्त स्थान भी खंगाले जा रहे हैं।
--
जिले में पतंग विक्रेताओं की कोई एसोसिएशन नहीं है। लोगों की जान लेने वाले मांझे को लालच के लिए पतंग विक्रेताओं को बेचना भी नहीं चाहिए।
- कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष-उद्योग व्यापार मंडल

--
चीनी मांझे को लेकर अभियान जारी है। सूचना पर टीमें छापा मार रही हैं, लेकिन अब तक चीनी मांझा बरामद नहीं हुआ है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed