फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raid in search of those who attacked Sadhvi Prachi's gunman

Shahjahanpur News: साध्वी प्राची के गनर पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश

Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Raid in search of those who attacked Sadhvi Prachi's gunman
खुदागंज। साध्वी प्राची के गनर झंकार यादव पर हमला करने वालों की तलाश में खुदागंज थाना पुलिस ने सोमवार को कई स्थान पर दबिश दी। हालांकि हमलावर हत्थे नहीं चढ़े हैं। वहीं, साध्वी प्राची ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती गनर का हालचाल लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर बिबिया निवासी 45 वर्षीय झंकार यादव पर गांव के ही लोगों ने 21 जून को हमला किया था। आरोप है कि रामनिवास ने फायर किया। जगवीर, आकाश, उदयवीर सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद ट्रैक्टर लेकर आए और झंकार को कुचलने का प्रयास किया गया। झंकार यादव को उसके परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

झंकार के भाई रामरहीस ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि गांव के ही रामनरेश के बेटे आकाश यादव से झगड़ा हुआ था। आकाश ने रायफल एवं रिवाल्वर लेकर घर पर चढ़ाई कर दी थी। वे लोग सामने झोपड़ी में बैठे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन झगड़ा करते रहते थे। इससे पहले 19 जून को भाई झंकार यादव के सिर पर लकड़ी से वार कर घायल कर दिया गया था। गांव के लोगों द्वारा समझौता करा दिया गया था। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed