फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PWD has pasted the third notice on the encroachment sites

Shahjahanpur News: अतिक्रमण के ठिकानों पर पीडब्ल्यूडी ने चस्पा कराया तीसरा नोटिस

Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
PWD has pasted the third notice on the encroachment sites
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बने अवैध कब्जे हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। इसके तहत पीडब्ल्यूडी ने हाईवे के किनारे अतिक्रमण के चिह्नित ठिकानों पर सोमवार को तीसरा नोटिस चस्पा करा दिया। नोटिस के जरिये आगामी दस सितंबर तक हाईवे के दोनों ओर 60-60 फुट जगह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर की सीमा में हाईवे के दोनों तरफ तमाम लोगों ने पक्की दुकानें और मकान बना रखे हैं। चूंकि, हाईवे का जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा से लेकर बरेली मोड़ तक चौड़ीकरण होना है। इसलिए कस्बे में हाईवे के दोनों किनारों पर हुए अवैध कब्जों के कारण हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। हालांकि, चौड़ीकरण का काम पिछले एक वर्ष से जारी है, लेकिन नगर और उसके आसपास यह काम अवैध कब्जों से रुका हुआ है।
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटाने के लिए लोनिवि पहले भी दो बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर चुका है। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चले, लेकिन हर बार दुकानदारों के विरोध पर अवैध कब्जे हटाने का काम रोकना पड़ा। गत सप्ताह एडीएम अरविंद कुमार ने पिपरौला गांव के पास हाईवे के किनारे किए गए अवैध कब्जे दो दिन की मोहलत देकर हटवा दिए, लेकिन नगर में अतिक्रमण नहीं हट सका। इसीलिए इस बार लोनिवि ने अंतिम चेतावनी के तौर पर नोटिस चस्पा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--नोटिस लेने में कोई आनाकानी नहीं करे, इसीलिए उसे अतिक्रमण के करीब दो सौ ऐसे ठिकानों पर चस्पा कराया गया है, जहां कई माह पूर्व लाल निशान लगाए जा चुके हैं। नियत तारीख तक अवैध कब्जे नहीं हटने पर उन्हें जेसीबी से ध्वस्त कराने के साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उनसे इस कार्रवाई पर व्यय होने वाली धनराशि भी वसूली जाएगी।
-महेंद्र नाथ, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed