फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan police caught accused absconding for 30 years

Shahjahanpur News: पुवायां पुलिस ने 30 वर्ष से फरार आरोपी पकड़ा

Fri, 08 Nov 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Puwayan police caught accused absconding for 30 years
पुवायां पुलिस की गिरफ्त में 30 वर्ष से फरार आरोपी। स्रोत पुलिस
पुवायां। 30 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने जिंद बाबा स्थान से पकड़ लिया। वह पहचान छिपाकर खुटार क्षेत्र के एक मंदिर पर रह रहा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान के अनुसार 1995 में एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायल की ओर से वाहन चालक पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी कमलेश कुमार उर्फ बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कमलेश का पुलिस ने चालान किया था। उसने जमानत करा ली थी और इसके बाद गायब हो गया था। जमानत के बाद से कमलेश कभी न्यायालय नहीं गया। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट, गैर जमानती वारंट आदि जारी होने के बाद कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। उसने परिजनों से भी संंपर्क नहीं किया, जिस कारण पुलिस उसे पकड़ने में असमर्थ रही।
विज्ञापन

कुछ समय से कमलेश खुटार क्षेत्र में एक मंदिर पर पहचान छिपाकर रह रहा था। सात नवंबर को वह मंदिर कमेटी की ओर से पुवायां में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था। इस दौरान किसी ने उसे पहचान कर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कमलेश ने बताया कि वह जेल जाने के डर से फरार हो गया था और काफी समय तक तमाम स्थानों पर घूमता रहा। पुवायां आने पर उसे किसी ने पहचान लिया और पकड़वा दिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कमलेश के खिलाफ हादसे में घायल एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाने पर वर्ष 2000 के बाद का रिकार्ड है। इस कारण मुकदमे के बारे में थाने पर ज्यादा जानकारी नहीं है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कमलेश को पकड़ा गया है। वह 30 साल से फरार था। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed