फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The AE lodged a formal complaint at the Kotwali police station against those obstructing vehicles in the colony.

Shahjahanpur News: कॉलोनी में वाहन रोकने वालों के खिलाफ एई ने कोतवाली में दी तहरीर

Mon, 21 Sep 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The AE lodged a formal complaint at the Kotwali police station against those obstructing vehicles in the colony.
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी के मार्गों पर कुछ लोग अपने ट्रक और बसें खड़ी करके रास्ते अवरुद्ध कर रहे हैं। आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता ने सोमवार को चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को ऐसे वाहनों के नंबरों सहित तहरीर देकर संबंधित वाहन हटाए जाने और उनके मालिकों, चालकों पर एफआईआर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता (एई) हेमंत राज ने तहरीर में कहा है कि कॉलोनी के पहले गोल चौराहे के पास खाली पड़े व्यावसायिक भूखंड सहित सेक्टर तीन के मार्ग पर यह वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इस कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। परिषद के कर्मचारियों ने कई बार वाहन मालिकों को उन्हें हटाने के लिए कहा, लेकिन वाहन पूर्ववत कॉलोनी के रास्तों पर रोके जा रहे हैं। सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी के अनुसार तहरीर के आधार पर कॉलोनी में जांच कराकर वाहनों का अतिक्रमण जल्द हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed