फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan is on top in taking advantage of OTS, Tilhar is lagging behind

Shahjahanpur News: ओटीएस का लाभ लेने में पुवायां टॉप पर, तिलहर फिसड्डी

Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Puwayan is on top in taking advantage of OTS, Tilhar is lagging behind
शाहजहांपुर। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बिजली बिल पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाने में पुवायां वाले टॉप पर हैं। यहां पर सबसे ज्यादा पंजीकरण किए गए हैं। सबसे कम तिलहर में पंजीकरण हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक जिले में 7306 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जमा की है।
विज्ञापन

जिले में साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं में ढाई लाख से अधिक लोगों पर सात सौ करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है। बिल अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस को लागू किया गया है। 47 दिन तक चलने वाली योजना में बकाया सरचार्ज पर छूट दी गई। निगम ने राजस्व वसूली को लेकर गांवों व ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर बिल संशोधन कराते हुए उपभोक्ताओं को लाभ देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पंजीकृत 4632 लोगों ने भुगतान कर दिया है। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि 718 उपभोक्ताओं ने भुगतान कर दिया है। इन्होंने कनेक्शन के बाद कभी बिल अदा नहीं किया था। जिले में पुवायां के 2093 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जबकि सबसे कम 1003 तिलहर वालों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इतने हैं बकायेदार
2,51,729 घरेलू उपभोक्ता
4764 वाणिज्यिक उपभोक्ता
225 एलएमबी-फोर बी
285 औद्योगिक
11949 ट्यूबवेल
--------
किसानों पर 56 करोड़ रुपये का बकाया
-जिले के 11949 किसानों पर 56 करोड़ रुपये का बिजली निगम का बकाया है। किसानों से बिल जमा कराने के लिए बराबर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही है।

----------
शासन ने एक मुश्त समाधान योजना के जरिये लोगों को अपना बकाया जमा करने का सुनहरा मौका दिया। ओटीएस में बिल अदा कर उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को बराबर जागरूक भी किया जा रहा है।
जेपी वर्मा, एसई बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed