{"_id":"63e544f253d3f89cb20f4d86","slug":"puwayan-dataganj-state-highway-rs-75-crore-will-be-spent-on-removal-of-high-tension-lines-for-widening-shahjahanpur-news-c-4-1-58727-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे : चौड़ीकरण के लिए हाईटेंशन लाइनें हटाने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे : चौड़ीकरण के लिए हाईटेंशन लाइनें हटाने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये
Fri, 10 Feb 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा गाव के पास सड़क पर खड़ा बिजली पोल। संवाद
लोक निर्माण विभाग ने विद्युत निगम को जारी की धनराशि, तिलहर से जैतीपुर तक चौड़ीकरण के लिए हुआ टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर/जैतीपुर। पुवायां से निगोही, तिलहर और जैतीपुर होते हुए दातागंज (बदायूं) से जुड़ने वाले राज्यमार्ग-126 को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। पुवायां से निगोही होते हुए तिलहर तक कुछ हिस्से को छोड़कर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब तिलहर-जैतीपुर के बीच 28 किमी हिस्से को डबल लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर कर दिए हैं। इसके साथ ही चौड़ीकरण की राह में बाधक हाईटेंशन बिजली लाइनें हटाने के लिए विद्युत निगम को 7.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसी मार्ग पर नवादा मोड़ तिराहे से जुड़ने वाले फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर लोनिवि की स्थानीय और बरेली डिवीजन की इकाइयों ने अपने हिस्से का काम कराना शुरू कर दिया है।
फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ तक 15 किमी मार्ग का सात किमी हिस्सा जनपद की सीमा में आता है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 की स्थानीय इकाई ने बीते माह के दूसरे सप्ताह से जैतीपुर क्षेत्र में बिहारीपुर गांव के मोड़ के पास से चौड़ीकरण के लिए सड़क की दोनों खोदाई का काम शुरू कराया था। इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए नवादा मोड़ तक रोड के किनारे खोदाई और मिट्टी के समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है। मार्ग के इसी हिस्से में करीब एक किमी तक पत्थर डालकर उसे रोलर से दबाने का काम कराया जा रहा है। राज्यमार्ग से जुड़ने वाला यह मार्ग बन जाने पर बरेली से बदायूं जाने वालों को विशेष स्थितियों में दूसरा वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा। जैतीपुर-फतेहगंज पूर्वी के बीच बसे दो सौ गांवों के हजारों लोगों को भी दातागंज होकर बदायूं जाने का वैकल्पिक मार्ग सुलभ हो जाएगा।
00000000000000
राज्यमार्ग चौड़ीकरण को स्वीकृत हो चुके 135 करोड़ रुपये
राज्यमार्ग के तिलहर-जैतीपुर और उससे जुड़ने वाले फतेहगंज पूर्वी मार्ग को सात किमी तक चौड़ा बनाने के लिए शासन से 135 करोड़ 68 लाख 41 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। साथ ही आरंभिक कार्य के लिए लोनिवि को 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी है। राज्यमार्ग चौड़ा हो जाने से फतेहगंज पूर्वी, कटरा, तिलहर, शाहजहांपुर, हरदोई आदि क्षेत्र के लोगों को बदायूं, मथुरा, दिल्ली आदि जाना आसान हो जाएगा और उन्हें 60-70 किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। निर्माण कार्य का ठेका लेने वाली गोरखपुर की एक कंपनी के साइट इंजीनियर के अनुसार पत्थर डालने का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
0000000000000
बिजली के पोल और लाइनें हटाने में लगेगा एक माह
तिलहर से जैतीपुर तक सिंगल लेन वाले मार्ग के समानांतर विद्युत निगम की 33 और 11 केवी क्षमता वाली हाईटेंशन लाइनें पहले से स्थापित हैं। 33 केवी लाइन सड़क से थोड़ी दूरी पर खेतों की ओर है जबकि 11 केवी लाइन सड़क की पटरी पर बनाई गई है। इस लाइन के सैकड़ों पोल समेत कई जगह डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर हटाए जाने हैं। अभियंताओं का कहना है कि विद्युत निगम को लाइन शिफ्टिंग करने और नई लाइन बनाने में करीब एक माह लगने का अनुमान है। यह काम होने के बाद सड़क के किनारे खड़े तमाम पुराने वृक्ष भी हटाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग से अनापत्ति ली जा चुकी है।
वर्जन
राज्यमार्ग-126 के चौड़ीकरण के लिए शासन ने नौ माह की समय सीमा तय की है। राज्यमार्ग के इसी हिस्से से सड़क की दोनों पटरियों पर खड़े पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को डेढ़ करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। राज्यमार्ग का टेंडर हो चुका है। बिजली की लाइनें और पेड़ हटते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -रथिन सिन्हा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)