{"_id":"5eadacc48ebc3e90a939129c","slug":"puwan-administration-should-adopt-negligence-shahjahanpur-news-bly4046075131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां का प्रशासन लापरवाही अपनाए...तो कहीं मुसीबत न ले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां का प्रशासन लापरवाही अपनाए...तो कहीं मुसीबत न ले आए
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवाया इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। यह लापरवाही कभी भी मुसीबत का सबब बन सकती है। पुवायां इंटर कॉलेज और पुवायां पब्लिक स्कूल में हरियाणा से आए 214 श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया है। यहां दिन में कई बार श्रमिक एक दूसरे के पास आकर खड़े हो जाते हैं। जबकि यहां हर वक्त पुलिस की ड्यूटी भी है। इधर, राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां पहुंचने वाले लोग भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
पुवायां इंटर कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर पर तमाम श्रमिक दरवाजे के पास खड़े दिखे। यह लोग मास्क तो लगाए थे लेकिन सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं कर एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं था।
पुवायां इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर के बाहर बरामदे में भी कई श्रमिक खड़े दिखे। श्रमिकों से सामाजिक दूरी का पालन किए जाने की बात कहीं गई तो उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। लेटे-लेटे ऊब जाने के कारण बाहर चले आए हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने शनिवार को पुवायां नगर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रूट मार्च निकलवाया और लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की, लेकिन कुछ ही देर बाद नगर में एक कोटेदार के यहां लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते देखे गए।
क्वारंटीन सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे कि सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन कराया जाए। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि कोटेदारों के यहां निगाह रखें।
- दशरथ कुमार, एसडीएम, पुवायां