फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwaiyan's Ramlila fair begins with Shiva procession

Shahjahanpur News: शिव बरात के साथ पुवायां के रामलीला मेले का शुभारंभ

Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Puwaiyan's Ramlila fair begins with Shiva procession
पुवायां के रामलीला मेले से निकाली गई ​शिव बरात। संवाद
पुवायां। शिव बरात के साथ पुवायां के रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को शिव बरात मेला मैदान से शुरू होकर राजभवन होते हुए कटरा बाजार, चौराहा बाजार, राजा मार्केट, हरेराम पक्का तालाब आदि से निकलकर मेला स्थल पर वापस पहुंचकर समाप्त हुई। राजभवन में पुरोहित ने देव स्वरूपों का पूजन किया।
शिव बरात में शामिल देव प्रतिमाओं का नगर में तमाम स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मेला मंत्री राकेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मेले में बाहर से आने वाली दुकानों और खेल तमाशे वालों को विशेष सुविधाएं दी जा रहीं हैं। आयोजन में डॉ. राकेश मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, अजय सिंह, रामनिवास मिश्रा, ब्रजकिशोर कटियार, मनोज सिंह सहित मेला कमेटी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

--
सुरक्षा में लापरवाही, सीओ पहले पहुंचे, थाने का फोर्स बाद में
शुक्रवार शाम छह बजे रामलीला मेला मैदान से शिव बरात का शुभारंभ हुआ। शाम 06:20 बजे एक दरोगा चार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तब तक बरात बड़ी होली मोहल्ले में पहुंच चुकी थी। साढ़े छह बजे सीओ पहुंचे। 06:45 बजे पुवायां के थाना प्रभारी के साथ थाने से अन्य फोर्स पहुंच सका। इससे पौन घंटे तक शिव बरात मेला कमेटी के पदाधिकारियों की देखरेख में चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
श्री गणेश पूजन के साथ ओसीएफ रामलीला का शुभारंभ

शाहजहांपुर। प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित फैक्टरी इस्टेट श्रीरामलीला व प्रदर्शनी का शुक्रवार को श्री गणेश पूजा के साथ प्रारंभ हो गया। शनिवार से रामलीला में मंचन शुरू होगा। यहां पर मेला भी सज गया है।
शाम करीब सात बजे मुख्य अतिथि महिला कल्याण समिति ओसीएफ की अध्यक्ष रितु वर्मा ने श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश पूजन किया। उन्होंने फीता काटकर फैक्टरी स्टेट श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्य महाप्रबंधक राजेश वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने मंच पर विधिवत पूजा-अर्चना की।
रितु वर्मा ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि श्रीरामलीला मात्र एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। इस मौके पर संरक्षक एम. शिवशंकर, अध्यक्ष चंद्रशेखर, महासचिव ऋषि बाबू, सचिव राम मोहन अग्निहोत्री, अपर महासचिव देवेश कुमार व अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन गोविंद वाजपेयी ने किया। संवाद

--
शिव बरात में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
जलालाबाद। रामलीला के तहत शुक्रवार को भगवान शिव बरात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कों व गलियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवस्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतारी।
बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने परशुराम मंदिर से भगवान के स्वरूपों की पूजा अर्चना करके की। देर रात मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद शोभायात्रा का मंदिर में समापन हो गया। शिव मंदिर कमेटी के महेंद्र पांडेय, गिरिजेश कटियार, विमल गुप्ता, महेश ओमर, प्रशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद


--
भूमि व श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू
कुर्रिया कलां। क्षेत्र के गांव चौहनापुर में शुक्रवार को रामलीला का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हो गया। पंडित शिव शंकर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार से श्री गणेश-अंबिका का पूजन कर हवन कराया। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर ध्वज को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि गांव में 45 वर्षों से निरंतर रामलीला का मंचन हो रहा है। पूजन में प्रमोद मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, अंशू तिवारी, कपिल पांडे, रामकिशोर त्रिपाठी, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां के रामलीला मेले से निकाली गई शिव बरात। संवाद

पुवायां के रामलीला मेले से निकाली गई शिव बरात। संवाद

पुवायां के रामलीला मेले से निकाली गई शिव बरात। संवाद

पुवायां के रामलीला मेले से निकाली गई शिव बरात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed