फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwaiyan officials are not listening...now farmers will march to the district headquarters

Shahjahanpur News: पुवायां के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई...अब जिला मुख्यालय कूच करेंगे किसान

Mon, 13 Oct 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Puwaiyan officials are not listening...now farmers will march to the district headquarters
पुवायां के डाक बंगला में धरना देते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। विभिन्न समस्याओं को लेकर डाक बंगला परिसर में चल रहा भाकियू भानु गुट का धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने पुवायां तहसील के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को पशुओं सहित जिला कूच करने का एलान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने रविवार को धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं करना पुवायां तहसील प्रशासन की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने निर्णय किया कि आर-पार की लड़ाई होगी। अगर 14 अक्तूबर तक उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो अगले दिन किसान धरनास्थल पर पशुओं समेत एकत्र होंगे। इसके बाद पशुओं के साथ ही कलक्ट्रेट के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर जिला प्रमुख महासचिव राशीराम वर्मा, अनिरुद्ध राज, सोनपाल, राजपाल सिंह, हेतराम, बलबीर सिंह यादव, अभिषेक प्रताप सिंह, रघुबीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


उधर, मंडी के किसान भवन में चल रहा भाकिमयू राष्ट्रवादी गुट का धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। जिला प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि तहसील के किसी अधिकारी ने उनकी समस्या का समाधान तो दूर सुध लेने तक की जरूरत नहीं समझी है। जल्द ही उग्र आंदोलन करके तहसील प्रशासन की नींद तोड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, सियाराम शर्मा, तहसील प्रभारी रंजीत सिंह सहित तमाम किसान धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed