{"_id":"5eadacc68ebc3e90480617ad","slug":"putting-posts-on-social-media-had-to-comment-heavily-on-religion-report-shahjahanpur-news-bly4046079145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल धर्म विशेष पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल धर्म विशेष पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के लिए अश्लील चित्र पोस्ट कर अभद्र कमेंट करने के आरोप में आईडी संचालक के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में एक व्यक्ति द्वारा ट्वीट के बाद बेरी चौकी प्रभारी की ओर से एफआईआर कराई गई है।
चौक कोतवाली इलाके के बेरी चौकी प्रभारी अनवार अहमद की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर रूद्र जी नामक फेसबुक आईडी पर आईडी संचालक ने मुख्य पृष्ठ तथा कमेंट बॉक्स में एक धर्म विशेष का अपमान करने के आशय से अश्लील चित्र पोस्ट करते हुए उस पर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। इस प्रकार के कृत्य से विभिन्न वर्गों के मध्य वैमनस्य पैदा करने का कार्य किया गया है।
जांच एवं जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि रूद्र जी नाम की फेसबुक आईडी किशन वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा निवासी मोहल्ला गौहरपुरा थाना चौक कोतवाली चला रहा है। इसी व्यक्ति के द्वारा यह आपराधिक कृत्य किया गया है। मामले में धारा 295 ए, 505, 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।