{"_id":"624df6421fb2ab626665ba6a","slug":"purvanchal-society-will-make-iftar-fast-for-muslims-shahjahanpur-news-bly4806075116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल समाज कराएगा मुस्लिमों को रोजा इफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल समाज कराएगा मुस्लिमों को रोजा इफ्तार
विज्ञापन
पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रमजान माह को बरकत का महीना कहा जाता है। आपसी प्रेम और सद्भाव को पेश करने के लिए पूर्वांचल समाज की ओर से रोजा इफ्तार कराया जाएगा। रोजा इफ्तार का आयोजन पूर्वांचल महासभा की ओर से किया जाएगा।
जिले में पूर्वांचल के दस हजार से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इनमें एक वेदप्रकाश रावत का परिवार भी हैं, जोकि पिछले 15-16 सालों से लगातार रोजा इफ्तार करा रहा है। इसकी नींव स्व. वेदप्रकाश रावत ने डाली थी। जिलाध्यक्ष होने के नाते पूर्वांचल महासभा के बैनर तले हर साल उन्होंने अपने आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया।
इसमें मुस्लिम समाज के लोगों का तांता लगता है और सब एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार करते हैं। इसी वर्ष वेदप्रकाश रावत का निधन हो गया, लेकिन उनकी डाली गई नींव को मजबूत करने का निर्णय उनके बेटों ने लिया है। इस साल भी पूर्वांचल समाज व महासभा की ओर से स्व. वेदप्रकाश रावत के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुस्लिम समाज के लोग जुटेंगे।
विज्ञापन
15 या16 वें रोजे पर होगा इफ्तार का आयोजन
- वेदप्रकाश रावत के बेटे सुबोध रावत बताते हैं कि पूर्वांचल के तमाम लोग जनपद में निवास करते हैं। इनमें अधिकांश लोग ओसीएफ फैक्टरी, कृभको, गन्ना शोध परिषद, लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं और सभी धर्म व जाति से आते हैं। बताया कि इस साल रोजा इफ्तार का आयोजन 15 या 16वें रोजे पर किया जाएगा। इसको लेकर पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारी बैठक कर निर्णय लेंगे। महासभा के पदाधिकारियों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, उपाध्यक्ष उपेश रावत, महामंत्री विपुल प्रसाद, अभिनव शुक्ला आदि शामिल हैं।