फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puncture the left connecting gas subsidies

पंक्चर जोड़ने वाले ने छोड़ी गैस सब्सिडी

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Puncture the left connecting gas subsidies
र‌त‌िराम गोला।
आज के दौर में जब गरीबों के कल्याण की योजनाओं पर साधन संपन्न कुंडली मारने से नहीं चूक रहे हैं, ऐसे में साइकिल के पंक्चर जोड़कर परिवार का भरण पोषण करने वाले कस्बे के एक युवक ने गैस सब्सिडी छोड़कर नई मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके इस फैसले की सराहना करते हुए उसे बधाई पत्र भेजा है। कस्बे के मोहल्ला नरायनपुर निवासी रतीराम गोला रोड बाईपास पर खोखा रखकर साइकिल के पंक्चर जोड़ने का काम करते हैं। इसी से वह पत्नी सिरोमा, पुत्रियां सपना, ज्योति, नव्या के साथ ही मां नन्हीं देवी का भरण-पोषण करते हैं। कुछ महीना पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रभावित होकर कुकिंग गैस की सब्सिडी छोड़ने का फैसला किया। गैस सब्सिडी बंद होने के बाद शुक्रवार को उनके पास प्रधानमंत्री की ओर से एक पत्र पहुंचा। इसमें गैस सब्सिडी छोड़ने पर प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed