फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pulse Polio campaign rally success

पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को रैली

Sat, 20 Jun 2015 09:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 20 Jun 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign rally success
रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जेएल गौतम ने अंटा चौराहा से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर पुराने जिला अस्पताल में समाप्त हुई। इस दौरान डॉ. गौतम ने कहा कि जनपद पोलियो मुक्त हो गया है, लेकिन अंतिम जंग में सफल होने के लिए लोगों सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि शून्य से से पांच वर्ष तक के बच्चों और विशेष रूप से नवजात बच्चों को रविवार को नजदीकी पोलियो बूथ पर लाकर दवा अवश्य पिलाएं। जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाले अभियान में पांच वर्ष तक के 538079 बच्चों  को 1965 बूथों पर पोलियो प्रतिक्षण की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान में 942 पोलियो टीम लगाई गई है। कार्यक्रम में 62 चिकित्साधिकारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी अभियान में लगे रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed