फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public representatives submitted 340 work proposals to LNV to improve traffic

सड़क यातायात में सुधार को जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि को सौंपे 340 कार्य प्रस्ताव

Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Public representatives submitted 340 work proposals to LNV to improve traffic
शाहजहांपुर। जिले में सड़कों की दशा सुधारकर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सांसद और विधायकों ने विभिन्न श्रेणियों के निर्माण कार्य से जुड़े 340 कार्य प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को सौंपे हैं। इनमें सड़कों की मरम्मत के सर्वाधिक 170 प्रस्ताव मिले हैं। शासन से प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नौ लघु सेतु भी निर्मित कराए जाएंगे। इनके अतिरिक्त सड़कों के चौड़ीकरण, मुख्य मार्गों से बगैर जुड़ी बसावटों में संपर्क मार्ग और तमाम गांवों के मिसिंग लिंक (अवैध कब्जों में गुम हो चुके मार्ग) फिर से पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। सभी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजे हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक 81 कार्य प्रस्ताव तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा ने दिए हैं। उन्होंने तीन सड़कों के चौड़ीकरण, एक अनजुड़ी बसावट के संपर्क मार्ग, 52 गांवों में मिसिंग लिंक मार्ग, पुलिया श्रेणी के तीन लघु सेतु और 22 सड़कों की मरम्मत कराने की योजना बनाई है। इसके विपरीत सांसद अरुण सागर ने सबसे कम सिर्फ 16 कार्य प्रस्ताव दिए हैं, जबकि लोकसभा क्षेत्र मेें छह विधानसभा क्षेत्र समाहित हैं। संसदीय क्षेत्र में सांसद ने दो अनजुड़ी बसावटों के रास्तों समेत 14 मिसिंग लिंक मार्ग बनवाने का निर्णय किया है। इसी क्रम में कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह ने विभिन्न कार्यों के 42, पुवायां के विधायक चेतराम ने 67, नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने 40, ददरौल के विधायक मानवेंद्र सिंह ने 18 और जलालाबाद के विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने 76 प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों से प्राप्त विभिन्न श्रेणियों के कार्य प्रस्ताव
निर्वाचन क्षेत्र चौड़ीकरण अनजुड़ी बसावट मिसिंग लिंक लघु सेतु मरम्मत
लोकसभा 00 02 14 00 00
कटरा विधानसभा 00 05 22 04 11
तिलहर विधानसभा 03 01 52 03 22
पुवायां विधानसभा 03 00 28 01 35
शहर विधानसभा 04 00 20 01 15
ददरौल विधानसभा 00 00 04 00 14
जलालाबाद विधानसभा 01 00 00 02 73
बड़े निर्माण कार्यों के नहीं मिले प्रस्ताव
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर विभागीय अभियंताओं ने जन प्रतिनिधियों से दीर्घ सेतु, आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज), बाईपास अथवा फ्लाईओवर की आवश्यकता समझे जाने पर उनके प्रस्ताव भी आमंत्रित किए थे। हालांकि, बड़े निर्माण कार्य की श्रेणी वाले ऐसे कोई प्रस्ताव किसी जन प्रतिनिधि से नहीं मिले। माना जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यदायी संस्थाएं ऐसे सभी काम पहले से करा रही हैं। इसीलिए उनके कार्य प्रस्ताव लोनिवि को नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कार्ययोजना में शामिल दो फोरलेन मार्ग
लोनिवि ने शहर से जुड़ने वाले जनपद के दो प्रमुख मार्गों को फोरलेन बनाने की कार्य योजना स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है। विभागीय मंत्री जितिन प्रसाद की मंशा को भांपते हुए उन्हीं के निर्देश पर बनाई गई कार्य योजना में हरदोई बाईपास चौराहा से सरायकाइयां मोड़ तक करीब 2.5 किमी तक लंबे डबल लेन वाले मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव है। लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग भी फोरलेन बनाने को कार्य योजना में शामिल किया है। यह मार्ग फोरलेन बनने को एनएचएआई के पास पहले से प्रस्तावित है, लेकिन हाल में विधायक मानवेंद्र सिंह द्वारा विभागीय मंत्री को इसी आशय का ज्ञापन दिए जाने के बाद लोनिवि अभियंताओं ने उसे भी विभागीय कार्य योजना का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed