फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public representatives got angry and said that people are suffering due to power cuts and officers are acting arbitrarily

Shahjahanpur News: भड़के जनप्रतिनिधि, बोले-बिजली कटौती से जनता बेहाल, अफसर मनमानी कर रहे

Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Public representatives got angry and said that people are suffering due to power cuts and officers are acting arbitrarily
विकास भवन में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड बैठक में उप​स्थित वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अन्य ज
शाहजहांपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में वित्त मंत्री के सामने विद्युत कटौती के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। इसके अलावा डीएपी-खाद की किल्लत, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न कराने का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। वित्त मंत्री ने समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सांसद अरुण सागर ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण केवल पांच-छह घंटे बिजली मिल पा रही है। सांसद ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से जवाब मांगा तो वह नहीं दे सके।
विज्ञापन

इस पर सांसद ने अधीक्षण अभियंता से कड़ी नाराजगी जताई। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी अपने क्षेत्र की विद्युत समस्या का मुद्दा उठाया। जिला पंचायत सदस्यों ने भी बिजली की किल्लत के मुद्दे पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। बोले- कुछ जगहों पर योजनाओं का लाभ केवल अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीब जनता तक नही पहुंच पाता है। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए अधिकारी अपनी कार्यशैली को बदल लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल, कार्रवाई की मांग
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि नीरज मिश्रा ने कहा कि खोदाई करने वाली कंपनी ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की है। बरसात में सड़कों पर ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली न आने से सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही है। कमालपुर रजबाहा और कांट-कुर्रियाकलां नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। सांसद अरुण सागर ने खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य पुष्पा यादव की ओर से शाहजहांपुर से जलालाबाद मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया गया।

--
बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों का मांगा स्पष्टीकरण

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी बोर्ड बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए कहा। इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों को एक-एक चंदन का पौधा भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत के विभिन्न प्रस्तावों के साथ मनरेगा के बजट का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, सलोना कुशवाहा, अरविंद सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, रामकुमार राठौर, ओमपाल कुशवाहा, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed