फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   public problem

नगर निगम में शामिल नगरिया बहाव को मूलभूत सुविधाओं की दरकार

Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
public problem
शाहजहांपुर के नगरिया बहाव में निर्माणाधीन सड़क पर भरा पानी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम में शामिल नगरीय बहाव में अभी तक सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं हुई है। सफाई कर्मचारी कभी नहीं आते, कूड़ेदान रखवाने की जरूरत भी नहीं समझी जा रही।
विज्ञापन

पुवायां रोड पर चिनौर के आगे ही नगरीय बहाव का आंशिक भाग स्थित है। इसकी गाटा संख्या 01 से लेकर 70 तक को नगर निगम में शामिल किया। यहां की जमीन के दाम असमान पर पहुंच गए और लगातार प्लॉटिंग हो रही है। यहां विकसित हो रही गुलमर्ग कॉलोनी में कई लोगों ने मकान भी बनवा लिए हैं तो कुछ लोग पहले से ही रह रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल हुए करीब दो साल बीत गए पर अभी तक सड़कों की स्थिति दयनीय है। बिजली के खंभे पूरी कॉलोनी में नहीं लगे है, स्ट्रीट लाइट लगना तो दूर की बात है। पानी के लिए कॉलोनी में इंडिया मार्का हैंडपंप भी नहीं लगा है। सफाई कर्मचारी कभी पहुंचते ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल होने से पहले नगरिया बहाव में रह रहे हैं। पहले भी कुछ नहीं था, अब भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है। न पानी की व्यवस्था है, न ही सफाई कर्मचारी आते हैं। - अट्टा देवी
नगरिया बहाव का आंशिक भाग नगर निगम में शामिल हुआ है, जिसमें गुलमर्ग कॉलोनी विकसित हो रही है। कॉलोनी में कोई बड़ा नाला नहीं होने की वजह से बारिश का पानी भर जाता है। - देवेंद्र सिंह
नगर निगम में शामिल होने का लाभ हमें तो कुछ मिला नहीं है। सड़क, पानी की व्यवस्था के साथ स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगी हैं। शाम को सूरज ढलते ही अंधेरा छा जाता है। रात को आते-जाते नहीं है। - जितेंद्र कुमार

कॉलोनी में जो सड़क बन रही है, उसको मानक के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है। कहीं से भी निकाल दे रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें लगनी चाहिए। जिससे रात के समय में लोग अपने घरों तक आ-जा सके। - पुष्पा चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed