फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   public places in scorching heat

भीषण गरमी में सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था बदहाल

Wed, 13 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
public places in scorching heat
तिलहर मंडी समिति में वाटर कूलर के पास फैली गंदगी - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर क्षेत्र में रोडवेज, तहसील, नगर पालिका, रेलवे स्टेशन, स्वास्थ्य केंद्र, चीनी मिल, ब्लॉक मुख्यालय आदि स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था बदहाल है। भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते हैं। तहसील परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। तहसील में नायब तहसीलदार कक्ष के समीप कुछ वर्ष पहले स्टेट बैंक आफ इंडिया की ओर से वाटर कूलर लगाया गया था। लंबे अरसे से वाटर कूलर खराब होने से पेयजल व्यवस्था ठप है। एक हैंडपंप है जो खराब हो चुका है। रोडवेज परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। मंडी समिति परिसर में दो वाटर कूलर लगे हुए हैं। इनके आसपास गंदगी बिखरी रहती है।
विज्ञापन

पानी की बड़ी समस्या
तहसील में पीने की पानी की बहुत बड़ी समस्या है। अधिवक्ता और वादकारी दोनों परेशान हैं। वाटर कूलर कई वर्षों से खराब पड़ा है, उसे ठीक नहीं कराया गया। -देवेंद्र कुमार गुप्ता, एडवोकेट
विज्ञापन

हैंडपंप भी खराब पड़ा
भीषण गर्मी में तहसील परिसर में स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेट बैंक का लगा हुआ वाटर कूलर लंबे अरसे से खराब है। इंडिया मार्का नल भी खराब पड़ा है। -वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ओर गंदगी फैली
मंडी परिसर में बड़ी संख्या में किसान आ रहे हैं। दो वाटर कूलर लगाए हुए हैं, लेकिन चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। पानी की व्यवस्था तो दुरस्त होनी चाहिए। -सौरभ गुप्ता रवि, गल्ला व्यापारी
वाटर कूलर लगाया जाए
मंडी परिसर में साफ पानी उपलब्ध नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप से खराब पानी आ रहा है। नए वाटर कूलर लगाए जाने की जरूरत है, ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिले। -संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष गल्ला व्यापार मंडल।
जल्द आएंगे वाटर कूलर
दो वाटर कूलर लगे हुए हैं, वे काम कर रहे हैं। दो नए वाटर कूलर मंगाए गए हैं जो अगले सप्ताह में आ जाएंगे। पेयजल की व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त कराया जाएगा। -जगदीश प्रसाद वर्मा ,सचिव मंडी।

व्यवस्था सुधारी जाएगी
तहसील में लगे हुए वाटर कूलर को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। इंडिया मार्का नल को रीबोर कराकर पेयजल व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा। अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम तिलहर।

ंडी परिसर में खराब पड़ा इंडिया माकाज् नल

ंडी परिसर में खराब पड़ा इंडिया माकाज् नल- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed