फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public Hearing: Five Complaints Received, Only One Resolved

जनसुनवाई : पांच शिकायतें आईं, निस्तारण सिर्फ एक का

Tue, 02 Jun 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Public Hearing: Five Complaints Received, Only One Resolved
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जिसमें पांच शिकायतें आईं, जिनमें एक का निस्तारण हुआ। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजीजगंज निवासी रतिराम ने अवैध कब्जा हटाने, मोहल्ला बारादरी निवासी मुश्ताक समी खां ने नाली और नल सही न करने, वाजिद खेल निवासी नवेद ने कांशीराम आवास विकास योजना में आवास निर्माण के लिए बजट न मिलने की शिकायत की। तारीन जलालनगर निवासी ब्राउन कुमार ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed