फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PRV strengthened, 25 new vehicles found...SP gave green signal

Shahjahanpur News: मजबूत हुई पीआरवी, 25 नए वाहन मिले...एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 06 May 2024 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
PRV strengthened, 25 new vehicles found...SP gave green signal
शाहजहांपुर में यूपी 112 के नए वाहनाें को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अशोक मीणा। स्रोत: पुलि
शाहजहांपुर। जिले में डायल 112 की सेवा अधिक मजबूत हो गई है। पीआरवी को 25 नए वाहन मिल गए हैं। इसमें 22 वाहन चार पहिया व तीन बाइकें शामिल हैं। रविवार को पुलिस लाइंस से एसपी अशोक कुमार ने वाहनों के आगे नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को थाना स्तर पर भेजा गया है।
विज्ञापन

एक कॉल पर दस मिनट पर मौके पर पहुंचने वाली पीआरवी की कुछ गाड़ियां पुरानी हो गई थीं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शासन से 25 नए वाहन मिल गए हैं। ये आधुनिक तकनीक से लैस हैं। रविवार को एसपी ने वाहनों का जायजा लिया। उसके सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए वाहन मिलने से आपातस्थिति में पुलिसकर्मी जल्दी पहुंच सकेंगे। पीड़ित की कॉल पर जल्द ही उस तक पहुंचना प्राथमिकता है। इस मौके पर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed