फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Provincial officials He went in front of the Leader staff

प्रांतीय पदाधिकारियों के सामने भिड़े कर्मचारी नेता

Wed, 13 May 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 13 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Provincial officials He went in front of the Leader staff
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिले में सक्रिय दोनों गुटों का भले ही विलय हो चुका हो, उनके दिल नहीं मिल पाए। नतीजा यह हुआ कि दोनों धड़ों के कर्मचारी नेता बुधवार को चुनाव प्रेक्षक बनकर आए प्रांतीय पदाधिकारियों के सामने भिड़ गए। इस झगड़े के बीच जीआईसी में परिषद का अधिवेशन सिर्फ रस्म अदायगी तक सीमित रहा, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधियों ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 20 मई तक के लिए टाल दिया।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में अभी तक परिषद के एक गुट की कमान अनिल दीक्षित तो दूसरे गुट की डॉ. अजय नागर संभालते रहे। हाल ही में प्रदेश स्तर पर परिषद के सभी धड़ों का विलय होने पर यहां के कर्मचारी नेताओं को भी अपनी एकता प्रदर्शित करने की सूझी। दोनों धड़ों ने बैठक करके अधिवेशन और द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार का दिन तय किया। यही नहीं, दोनों धड़ों के कर्मचारी नेताओं ने खुद को अधिवेशन का संयोजक भी प्रचारित किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में बीते दिन अनिल दीक्षित ने अधिवेशन का कार्यक्रम घोषित कर दिया, लेकिन नागर गुट को विश्वास में नहीं लिया। फिर तो वही हुआ जो होना था। डॉ. नागर ने इसकी शिकायत एकीकृत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष से की। प्रांतीय अध्यक्ष ने विवाद निपटाने के लिए प्रतिनिधि के तौर पर वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह और प्रदेश मंत्री अतुल मिश्रा को यहां भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय नेताओं ने दोनों धड़ों के अधिवेशन संयोजकों से संपर्क साधा तो उनकी रार सतह पर आ गई। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने दोनों धड़ों को पहले आपस में बैठकर दिल मिलाने की सलाह देते हुए चुनाव की तिथि 20 मई मुकर्रर कर दी। उधर, अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में प्रदेश मंत्री मिश्रा ने भी इस बात पर जोर दिया कि एकीकृत हुए हैं तो सरकार को भी लगना चाहिए कि कर्मचारी एक प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed