{"_id":"61eebac1177ee10ce06ef8bb","slug":"proven-by-dfo-office-team-of-tree-cutting-in-khutar-range-shahjahanpur-news-bly473460827","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ कार्यालय की टीम करेगी खुटार जंगल से कटान की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ कार्यालय की टीम करेगी खुटार जंगल से कटान की जांच
विज्ञापन
खुटार रेंज की फत्तेपुर वीट में काटा गया पेड़।
- फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज के जंगल में अवैध कटान की जांच जिला मुख्यालय की टीम करेगी। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि पहले भी कुछ शिकायतें मिली थीं। अब फिर अवैध कटान की शिकायत है, जल्द ही टीम का गठन किया जाएगा।
गौरतलब है कि खुटार रेंज की फत्तेपुर वीट और छापाबोझी क्षेत्र में कोरों और सागौन के पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। कुछ वनकर्मियों की मिलीभगत से हो रहे कटान के बाद लकड़ी वाहनों में भरकर गैर जनपदों तक में बेची जाती है। इसके अलावा कीमती लकड़ी को काट कर ईंधन के रूप में भी बेचा जा रहा है। भाकियू इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग कर चुकी है।
अमर उजाला ने 24 जनवरी के अंक में अवैध कटान की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद डीएफओ आदर्श कुमार ने खुटार के रेंजलर डीएस यादव से मामले की जानकारी ली और अवैध कटान पर तत्काल अंकुश लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएफओ ने बताया कि खुटार क्षेत्र से पहले भी शिकायतें मिली थीं। अब फिर अवैध कटान की शिकायत मिली है। डीएफओ कार्यालय से जल्द ही पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा जो मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट देगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--------------
फिर काट डाला पेड़, जड़ खुदवाने में जुटे वनकर्मी
खुटार। फत्तेपुर वीट में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात जंगल में एक पेड़ काटकर लकड़ी गायब कर दी गई। रविवार और सोमवार को वनकर्मी काटे गए पेड़ की जड़े गायब कराने में लगे रहे। लकड़ी काटने वालों को बुलाकर जड़ साफ कराई गई है, लेकिन मौके पर पेड़ काटे जाने का साफ पता चल रहा है।
------------
खाली पड़ा रहता है वाच टॉवर
खुटार। फत्तेपुर वीट सहित आसपास के जंगल की रखवाली के लिए वन चौकी के पास एक वाच टॉवर भी बनाया गया है, लेकिन वन चौकी पर कोई कर्मचारी नहीं रहता है। इस कारण वाच टॉवर भी खाली पड़ा रहता है। यहां तैनात वन वाचर खुटार कसबे का रहने वाला है, फिर भी उसे खुटार में ही तैनाती दे दी गई है। वह वन चौकी पर न रहकर घर रहता है।