फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protests against new labor laws, protests expressed

Shahjahanpur News: नए श्रम कानूनों के विरोध में प्रदर्शन, जताया विरोध

Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protests against new labor laws, protests expressed
असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद
शाहजहांपुर। सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मजदूर यूनियनाें ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

असंगठित मजदूर यूनियन ने केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर सरकार की श्रम विरोधी नीतियों और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। मनरेगा का नाम विकसित भारत जी राम जी करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

मनरेगा को बहाल करने व एक वर्ष में 300 दिन का काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिए जाने, चारों श्रमिक कानूनों को रद्द किए जाने, पूरे देश में एक समान न्यूनतम वेतन 35000 रुपये प्रतिमाह लागू किए जाने आदि मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगपाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद, सुबोध रावत, आफताब अहमद, राधेश्याम, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान पर रक्षा विभाग की मान्यता प्राप्त फेडरेशन इंडफ के निर्देश पर ऑर्डनेंस आर्मी क्लोदिंग फैक्टरी वर्कर्स यूनियन ने निर्माणी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्माणी गेट पर नारेबाजी करते हुए एक घंटा लेट उपस्थिति दर्ज की। यूनियन महामंत्री वसीम अहमद ने कहा कि यह नए कानून श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और नियोक्ताओं को अधिक ताकत देते हैं। अमन सक्सेना, यूनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार, अमित कुमार सक्सेना,सैय्यद शारिक अजय कुमार, विमल सक्सेना, शबाब अहमद आदि मौजूद रहे।
--
बीमा कर्मियों ने नए श्रम कानूनों का किया विरोध
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय ऑल इंडिया बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध हड़ताल की। कर्मचारियों ने सदर स्थित एलआईसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। संगठन के मंडलीय उपाध्यक्ष मुनव्वर अली ने सरकार से श्रम विरोधी कानून को लेने की, भर्तियां शुरू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।

अरुण रस्तोगी, उदय शंकर शुक्ला, संजय राठौर, दया किशोर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बीमा कर्मी हड़ताल पर रहे। संघ के बरेली मंडल से जुड़े कर्मचारियों ने एलआईसी में हड़ताल रखी। जिले में पुवायां, तिलहर और नगर की शाखा के कर्मचारियों ने विरोध जताया। संवाद

असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद

असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद

असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद

असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed