{"_id":"69f0a34ca5ea1c03bd0df683","slug":"protest-staged-by-gheraoing-the-junior-engineer-over-electricity-related-issues-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171801-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर जेई का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर जेई का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कांट में विद्युत निगम के जेई को ज्ञापन सौंपते सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ता। स्रोत : संग
कांट। बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नबी, जिला अध्यक्ष गुलाम गौस और नगर अध्यक्ष मुख्तार खां के संयुक्त नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर जाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद मिले प्रभारी अवर अभियंता राम सुरेश का घेराव कर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में लगाए गए स्मार्ट मीटर की जांच कराकर बिलों में हो रही त्रुटियां दूर कराने, प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदले जाने, उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाने, कनेक्शन चेकिंग के बहाने लूट को बंद करने, धन उगाही में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, विद्युत उपकेंद्र पर सीसी कैमरे लगाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की दशा में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर आरिफ खां, शबाब खां, इमरान कुरैशी, गट्टू भोजवाल, अमरपाल, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता राम सुरेश ने बताया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।