फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिन्दू के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धर्मांतरण के विरुद्ध कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर जनपद में धर्मांतरण से जुड़ीं कई घटनाओं पर ब्योरा देकर उन पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में हिंदू बालिकाओं को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कुछ दिन पहले पुवायां नगर के एक मोहल्ले से एक 15 वर्षीय बालिका को दूसरे समुदाय का एक युवक धर्मांतरण के लिए अपहृत कर ले गया। कई दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इन मामलों में आरोपियों पर कठोर धाराओं के तहत जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दोनों संगठनों के कार्यकर्ता पुवायां थाने का घेराव कर रोड जाम कर देंगे। प्रदर्शन में शेर सिंह, दिवाकर पांडेय, नीरज वाजपेयी, शिवओम मिश्रा, रमाशंकर त्रिवेदी, राजीव त्रिवेदी, केतन गुप्ता, गोविंद मिश्रा, शिवम पांडेय, राजीव त्रिवेदी, शनि मिश्रा, योगेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed